छत्तीसगढ़
Snake Bite News Bilaspur: सांप के डसने से 15 साल की किशोरी की दर्दनाक मौत: अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोबरा सांप के काटने से 15 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रही थी, तभी अचानक कोबरा ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

SNAKE BITE NEWS BILASPUR. जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोबरा सांप के काटने से 15 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रही थी, तभी अचानक कोबरा ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बता दें, ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा निवासी जगराम पटेल ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन नंदिनी पटेल स्कूल में पढ़ती थी। वह बीते रात खाना खाने के बाद बिस्तर में सो रही थी। दे रात लगभग 1.30 बजे बिस्तर में सांप आ गया। इस दौरान सांप ने नंदिनी के पैर के नीचे काट लिया। जिससे अचानक उसकी नींद खुली और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मां भी उठ गई। इसके बाद जगराम को उठाया। सांप घर में ही टेबल के नीचे बैठा था।
नंदिनी को सांप काटने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। फिर उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। जहर के फैलने से नंदिनी बेहोश हो गई थी। किसी तरह उसे सिम्स पहुंचाया गया। जहां पहुंचते समय तक नंदिनी के शरीर में जहर पूरा फैल गया था। डॉक्टरों ने नंदिनी को देखा और उसके मौत होने की पुष्टि की।

सांप का प्रकोप, सावधानी जरूरी:
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के खतरे और जागरूकता की जरूरत को उजागर किया है। बरसात का मौसम शुरू होते ही सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है, ऐसे में रात में सोते समय खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा गांव-गांव तक पहुंचे।
परिवार में मातम का माहौल:
15 वर्षीय किशोरी की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की है और ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।