Election result update: रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी प्रत्याशी बनी मेयर, 1 लाख से अधिक मतों से दर्ज की जीत
शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य के 10 नगर निगमों में किसकी महापौर बनने वाली है। राजधानी रायपुर नगर निगम की तो यहां बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की बड़ी जीत हो चुकी है। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा ने कब्जा किया है।

ELECTION RESULT NEWS RAIPUR. नगरीय निकाय चुनाव के बाद वोटों की गणना शनिवार को सुबह से शुरू हुई। वोटिंग के दौरान जैसे-जैसे परिणाम सामने आते गए बीजेपी के जीत का सिलसिला शुरू हो गया। रायपुर में 15 साल के बाद बीजेपी की मेयर के तौर पर मीनल चौबे होंगी। करीब 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ेंःElection Result News Update: वार्ड-43 से निर्दलीय युवा प्रत्याशी सूर्य किशोर राज जीते
बता दें, शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य के 10 नगर निगमों में किसकी महापौर बनने वाली है। राजधानी रायपुर नगर निगम की तो यहां बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की बड़ी जीत हो चुकी है। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा ने कब्जा किया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे करीब 1 लाख वोटों से चुनाव जीत गई है। इससे पहले भाजपा की बढ़त पर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने हार स्वीकार कर ली थी। कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि महापौर का चुनाव व्यक्तिगत न होकर पार्टीगत हो गया है, नगरीय निकाय चुनाव का ट्रेंड बदल रहा है।
ये भी पढ़ेंःElection result update news: दूसरे राउंड के बाद भी बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी आगे
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया था। तो वहीं भाजपा ने तीन बार की पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को चुनावी मैदान में उतारा था। अब चुनाव परिणाम में भाजपा महापौर प्रत्याशी करीब 74 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है। वहीं वार्डों की बात करें तो यहां 70 वार्डें में 48 वार्डों पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं कांग्रेस 11 वार्डों पर लीड करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं 11 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। वहीं रायपुर के दो वार्डों से ढेबर दंपति आगे चल रहे हैं। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से अर्जुमन ढेबर 762 मतों से आगे चल रहीं हैं, तो वहीं भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से एजाज ढेबर 1500 मतों से हार हैं।
ये भी पढ़ेंःBreaking News: भूपेश बघेल बनाए गए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा है। दुर्ग में सबसे कम केवल 2 मेयर प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की संख्या भी विभिन्न नगर निगमों में विभिन्न है। रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230 और दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स चुनावी दौड़ में शामिल हैं।