धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए बन रहा त्रिग्रह योग, मिलेगा तिगुना लाभ, जानिए आज का राशिफल सभी 12 राशियों का

गुरुवार, 22 मई 2025 को ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आज चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा।

Horoscope Today 22 May 2025: गुरुवार, 22 मई 2025 को ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आज चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा। खास बात यह है कि आज चंद्रमा, शनि और गुरु के साथ मिलकर मीन राशि में त्रिग्रह योग का निर्माण करेगा। इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को आज तिगुना लाभ मिलने की संभावना है। जानें आज का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए विस्तार से।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन खर्चों से भरा हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दिन के पहले भाग में जरूरी कार्य निपटा लें। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और क्रोध से बचें। लव लाइफ में किसी तनाव का समाधान बातचीत से निकल सकता है।

शुभ उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

भाग्य प्रतिशत: 82%

वृषभ राशि (Taurus)

आज त्रिग्रह योग के कारण आपके लिए दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा, निवेश से लाभ मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कार्यों के लिए भी दिन उत्तम है। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं।

शुभ उपाय: श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 87%

मिथुन राशि (Gemini)

कार्यक्षेत्र में टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करना जरूरी रहेगा। पहले से किया गया निवेश लाभ देगा। बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ उपाय: “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करें।

भाग्य प्रतिशत: 84%

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक और धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति संभव है। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी।

शुभ उपाय: केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

भाग्य प्रतिशत: 89%

सिंह राशि (Leo)

आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि मेहनत अधिक करनी होगी। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा लेकिन उधार देने से बचें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ उपाय: श्री नारायण कवच का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 84%

कन्या राशि (Virgo)

परिवार का सहयोग मिलेगा। नई कारोबारी योजनाओं से लाभ होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। बच्चों की पढ़ाई में रुचि लें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ उपाय: मंदिर में चना और गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 81%

तुला राशि (Libra)

आज का दिन खर्चीला हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बच्चों से सुख मिलेगा।

शुभ उपाय: दुर्गा सप्तशती का 11वां अध्याय पढ़ें।

भाग्य प्रतिशत: 79%

वृश्चिक राशि (Scorpio)

त्रिग्रह योग आपके लिए शुभ फल लेकर आया है। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। कारोबार में लाभ और नौकरी में सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सफलता, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

भाग्य प्रतिशत: 86%

धनु राशि (Sagittarius)

गुरु और चंद्रमा के योग से लाभ मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति होगी। घर के बड़ों की सलाह से निर्णय लें। नौकरी और करियर दोनों में सफलता मिलेगी।

शुभ उपाय: तुलसी को जल और दूध अर्पित करें व दीपक जलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 85%

मकर राशि (Capricorn)

आज कोर्ट-कचहरी और जमीन विवादों से दूर रहें। परिवार में तालमेल बनाए रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद से बचें। विवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

भाग्य प्रतिशत: 78%

कुंभ राशि (Aquarius)

कमाई के नए स्रोत मिलेंगे। भाई-बहनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। भोजन में संयम रखें और सोच-समझकर बोलें।

शुभ उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 86%

मीन राशि (Pisces)

आज काम में लापरवाही न करें वरना अधिकारी नाराज हो सकते हैं। सुख-साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में बदलाव संभव है। सेहत को लेकर सजग रहें।

शुभ उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 84%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india