छत्तीसगढ़
Raipur News:देशभर में चलेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान सांसद सीपी जोशी बोले- BJP करेगी हर घर स्वदेशी अपनाने का आग्रह
स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए भाजपा आगामी 25 सितंबर से देशभर में विशेष अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा।

RAIPUR NEWS. स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए भाजपा आगामी 25 सितंबर से देशभर में विशेष अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News:अग्रसेन जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा: 3000 से अधिक लोग होंगे शामिल, जगह-जगह होगा स्वागत
रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय सह संयोजक एवं सांसद सीपी जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीनों तक भाजपा की टोलियाँ प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
ये भी पढ़ें: Korba news: कोरबा में शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी और बच्चों को अपनाने का दिया था झांसा
हर घर स्वदेशी का संदेश
जोशी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत “हर घर स्वदेशी–घर-घर स्वदेशी” का संदेश दिया जाएगा। इसके अंतर्गत कार्यशालाएँ और जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे, जिनका उद्देश्य देश में 85 प्रतिशत दैनिक उपयोग और खाद्य सामग्री के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह करना है।

ये भी पढ़ें: CGPSC भर्ती घोटाला: सचिव व परीक्षा नियंत्रक समेत पांच आरोपी CBI रिमांड पर, फर्जी तरीके से रिश्तेदारों को पद दिलाने का आरोप
भारत की उपलब्धियाँ
सांसद ने कहा कि भारत कभी आत्मनिर्भर था। वर्ष 1720 में हमारी अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर 18 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती थी। आजादी के बाद देश ने मुश्किल दौर भी देखा—गेहूँ का आयात, सोना गिरवी रखने जैसी परिस्थितियाँ झेलीं। लेकिन पिछले 10-11 वर्षों में भारत ने कृषि, दुग्ध उत्पादन और निर्यात जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
उन्होंने कहा—“चावल का निर्यात हो, गेहूँ का उत्पादन हो या दुग्ध उत्पादक का क्षेत्र, आज भारत दुनिया में सिरमौर बनकर उभर रहा है।”