Aaj ka Rashifal 22 July 2025: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए – जानें चंद्र गोचर और ज्योतिषीय उपाय से किस राशि को क्या मिलेगा लाभ
Aaj ka rashifal 22 July 2025- 22 जुलाई का राशिफल संकेत देता है कि आज चंद्रमा की स्थिति से कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धन, करियर और प्रेम जीवन में प्रगति के योग बन रहे हैं

Aaj ka rashifal 22 July 2025- 22 जुलाई का राशिफल संकेत देता है कि आज चंद्रमा की स्थिति से कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धन, करियर और प्रेम जीवन में प्रगति के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहों की चाल विशेष रूप से मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभकारी है। वहीं, वृष, कर्क और कन्या राशि के जातकों को संयम से काम लेने की सलाह दी गई है। पंचांग के अनुसार यह दिन धार्मिक कार्यों, निवेश और नई शुरुआत के लिए अनुकूल है।
मेष राशिफल – Aries Horoscope Today in Hindi
आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी, कार्यस्थल पर टीम को प्रभावशाली ढंग से संभालेंगे। करियर में नई दिशा के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से सुधार होगा और पुराने मित्र से कोई सहयोग या लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ दर्द हो सकता है, सावधानी रखें।
वृषभ राशिफल – Taurus Horoscope Today in Hindi
आज का दिन आपके परिश्रम का परिणाम देने वाला है। नौकरी और व्यापार में पहले किए गए प्रयास रंग लाएंगे। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन अहंकार से बचें। धन का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। थकान महसूस हो सकती है।
मिथुन राशिफल – Gemini Horoscope Today in Hindi
भाग्य आज आपके पक्ष में काम करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। विदेश से संबंधित कार्यों में प्रगति हो सकती है। मित्रों के साथ समय बिताना मानसिक राहत देगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, लेकिन दिनभर सक्रिय रहने की कोशिश करें।
कर्क राशिफल – Cancer Horoscope Today in Hindi
धन संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक निर्णयों में सोच-समझकर कदम उठाएं। भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी होगा। नींद की कमी से थकान हो सकती है, अतः पर्याप्त आराम करें।
सिंह राशिफल – Leo Horoscope Today in Hindi
जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, संभलकर बातचीत करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन या नई भूमिका के योग हैं। व्यापार में गति आएगी। मानसिक स्थिरता बनाए रखें। पेट संबंधित समस्या से थोड़ा कष्ट हो सकता है।
कन्या राशिफल – Virgo Horoscope Today in Hindi
दैनिक कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी में वरिष्ठों से प्रशंसा और पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है।
तुला राशिफल – Libra Horoscope Today in Hindi
कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिफल – Scorpio Horoscope Today in Hindi
घरेलू तनाव शांति से सुलझाएं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। धन निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा की योजना टालना बेहतर रहेगा। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु में खराबी आ सकती है। मानसिक तनाव संभव है, ध्यान या योग लाभदायक रहेगा।
धनु राशिफल – Sagittarius Horoscope Today in Hindi
आपकी बातचीत की शैली और बुद्धिमता से लोग प्रभावित होंगे। भाग्य आपके साथ है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सकारात्मक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशिफल – Capricorn Horoscope Today in Hindi
धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। योजनाओं की समीक्षा आवश्यक है। नींद और खानपान संतुलित रखें।
कुंभ राशिफल – Aquarius Horoscope Today in Hindi
चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आत्मबल और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। समाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी रहेगी। करियर में नया अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोमांटिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे।
मीन राशिफल – Pisces Horoscope Today in Hindi
पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। मानसिक बोझ कम होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ संवाद करते समय संयम बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक शांति बनी रहेगी।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693