छत्तीसगढ़
Bilaspur News: कलेक्टर ने जारी की तबादला सूची, बिलासपुर जिले में तहसीलदारों की नई पदस्थापना
बिलासपुर जिले में प्रशासनिक कामकाज को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर ने तहसीलदारों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। आदेश सोमवार 22 सितंबर 2025 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस आदेश के तहत कई तहसीलों में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर जिले में प्रशासनिक कामकाज को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर ने तहसीलदारों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। आदेश सोमवार 22 सितंबर 2025 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस आदेश के तहत कई तहसीलों में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Raipur News:नान घोटाला केस: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला ने रायपुर की विशेष कोर्ट में किया तीसरी बार सरेंडर
कलेक्टर द्वारा जारी सूची के अनुसार –
- प्रकाश चंद साहू को बिलासपुर का तहसीलदार बनाया गया है।
- गरिमा ठाकुर अब अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर है।
- प्रशांत सिंह को भू अभिलेख बिलासपुर वापस भेजा गया है।
- नीलम पिस्ता पचपेड़ी तहसीलदार बनाई गई है।
- मनीषा झा को तहसीलदार बेलतरा नियुक्त किया गया है।
- शशांक शेखर शुक्ला को तखतपुर भेजा गया है।
- विनीता शर्मा को पचपेड़ी का नायब तहसीलदार बनाया गया है।
- नेहा कौशिक अब तहसीलदार बिल्हा होंगे।
- विभोर यादव को सकरी का नायब तहसीलदार पदस्थ किया गया है।
ये भी पढ़ें:कोंडागांव में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल की खिड़की से लटका मिला शव
कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह तबादले पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं और इसका उद्देश्य जिले की राजस्व व्यवस्था को बेहतर और गतिशील बनाना है।
ये भी पढ़ें: New Delhi News:छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया होंगे BCCI के नए संयुक्त सचिव, राजीव शुक्ला ने किया पैनल का ऐलान
इस फेरबदल के बाद उम्मीद की जा रही है कि अलग-अलग तहसीलों में लंबित कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।