छत्तीसगढ़

Political news: केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा यह भाजपा की नीति और देवतुल्य व जनता की जीत

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश की 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है।

POLITICAL NEWS BILASPUR. नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को पूरे प्रदेश भर में बंपर जीत मिली है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनता का आभार जताया है। साथ ही इस ऐतिहासिक जीत के लिए कहा कि यह जीत भाजपा की नीति व देवतुल्य कार्यकर्ताओं व जनता की जीत है।

ये भी पढ़ेंःElection result news: चुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, महापौर पूजा विधानी के अलावा पार्षदों ने भी मारी बाजी

बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश की 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। वहीं नगर पालिका में भी बंपर जीत दर्ज की है। इस जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पर नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम के बाद केन्द्री राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनता का आभार जताया है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा की नीतियों को महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही कहा कि यह जनता की जीत है हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है।

ये भी पढ़ेंःElection result news Bilaspur: बिलासपुर में खिला कमल, पूजा विधानी ने 66 हजार 71 मतों से दर्ज की जीत

ऐतिहासिक जीत बताया
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। इस तरह से बंपर जीत पहली बार प्रदेश में देखने को मिली है। इसके लिए उन्होंने जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही इस जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी पूर्ण निष्ठा से जनता के विश्वास को कायम रखने का प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ेंःElection result update: रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी प्रत्याशी बनी मेयर, 1 लाख से अधिक मतों से दर्ज की जीत

10 नगर निगम में बीजेपी की सरकार
प्रदेश भर के 10 नगर निगम में बीजेपी के महापौर चुने गए है। जनता ने इस बार पूरी तरह से बीजेपी पर विश्वास जताया है। 10 नगर निगम में कांग्रेस के प्रत्याशियों की हार हुई है। वहीं बीजेपी के प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india