छत्तीसगढ़

Political News Raipur:प्रदेश सरकार में मंत्री मंडल का विस्तार, दो नए मंत्री बनाने की चल रही बात, जल्द सामने आएगा नाम

मंत्री मंडल का विस्तार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री शिव प्रकाश का छत्तीसगढ़ आने की चर्चा है। बताया रहा है कि सोमवार की रात तक प्रदेश की राजधानी में पहुंचेंगे। वहीं इसी दौरान ही दो नए मंत्रियों के नाम की घोषणा करते हुए मंत्री मंडल का विस्तार किया जा सकता है।

POLITICAL NEWS RAIPUR. सरकार बनने के बाद प्रदेश में कुल 12 मंत्री बनाए गए थे लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद से ही अब केवल 11 मंत्री है। वहीं कुल 13 मंत्री बनाने का प्रावधान है। ऐसे में सरकार दो नए मंत्री बनाने के विषय में विचार भी कर रही है। सूत्रों की माने तो जल्द ही दो नामों की घोषणा हो सकती है। इसमें तीन नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें से बिलासपुर के विधायक का नाम की भी चर्चा है।

ये भी पढ़ेंःAccident News: रायगढ़ में भयानक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौके पर मौत, शोभायात्रा से लौटते समय हुआ हादसा

बता दें, मंत्री मंडल का विस्तार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री शिव प्रकाश का छत्तीसगढ़ आने की चर्चा है। बताया रहा है कि सोमवार की रात तक प्रदेश की राजधानी में पहुंचेंगे। वहीं इसी दौरान ही दो नए मंत्रियों के नाम की घोषणा करते हुए मंत्री मंडल का विस्तार किया जा सकता है। इसमें तीन नाम सूत्रों के हवाले से सामने आ रहे है। इसमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर व दुर्क के विधायक गजेन्द्र यादव का नाम की चर्चा है। फिलहाल ये सूत्रों के हवाले से बातें सामने आयी है। लेकिन मंत्री मंडल का विस्तार तय है। ऐसे में दो नए मंत्री प्रदेश की मंत्री मंडल में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंःदुर्ग में 6 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में कार से मिली लाश: कन्या भोज के लिए गई थी, शरीर पर चोट के निशान, भीड़ ने संदेही का घर और वाहन जलाया

मंत्री मंडल

विष्णुदेव साय (CM), लक्ष्मी राजवाड़े, रामविचार नेताम, श्यामबिहारी, लखनलाल देवांगन, अरुण साव, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, केदार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india