छत्तीसगढ़

Political News Bilaspur: पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय निष्कासित

POLITICAL NEWS BILASPUR. नगर निगम चुनाव हो या फिर विधानसभा और लोकसभा चुनाव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई की है। नगर निगम चुनाव में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, मनिहार व इशाक पर भी पार्टी विरोधी काम करने के आरोप लगे हैं। सिर्फ आरोप नहीं बल्कि इसकी शिकायत पीसीसी दीपक बैज से भी की गई है। पीसीसी के आदेश पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कार्रवाई की है।

बता दें, कांग्रेस पार्टी लगातार पार्टी विरोधी कार्य व गतिविधियों में शामिल होने वालों पर कार्रवाई कर रही है। लगातार हो रहे इस कार्यवाही से पार्टी में हड़कंप भी मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी विरोधी कार्य करने की शिकायत पर बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अभयनारायण राय को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस आदेश के जारी होते ही पार्टी में हड़कंप मच गया है। इनके अलावा मनिहार निषाद और इशहाक कुरैशी को भी निष्कासित किया है।

ये भी पढ़ेंःMahakumbh 2025: CM विष्णुदेव साय मंत्री-सांसदों के साथ पहुंचे महाकुंभ, फ्लाइट में रास्तेभर गाया भजन

कांग्रेस प्रत्याशी ने की लिखित शिकायत
दरअसल नगर निगम चुनाव के दौरान ही वार्ड-42 के कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशी ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर ने लिखित शिकायत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने चुनाव में प्रत्याशियों को हराने के लिए भीतरघात और पार्टी विरोधी काम किया था। इसी वजह से पार्टी को नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ेंःOne Year B.Ed Eligibility: अब 1 साल के होंगे बीएड कोर्स, जानिए योग्यताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india