छत्तीसगढ़

सिम चालू कराने निकला युवक तीन दिन से लापता, परिजन परेशान

पंडरिया: रूपेश्वर चंद्राकर नामक युवक 27 मई 2026 से लापता है। परिजनों के अनुसार रूपेश्वर 27 मई की सुबह करीब 8:30 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह सिम कार्ड चालू कराने जा रहा है।

पंडरिया: रूपेश्वर चंद्राकर नामक युवक 27 मई 2026 से लापता है। परिजनों के अनुसार रूपेश्वर 27 मई की सुबह करीब 8:30 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह सिम कार्ड चालू कराने जा रहा है। इसके बाद वह पंडरिया की ओर गया, लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा।

परिवार ने बताया कि रूपेश्वर की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य थी और उसके व्यवहार में किसी प्रकार की असामान्यता नहीं थी। युवक के अचानक लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

लापता युवक ने आखिरी बार सफेद चेक शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रूपेश्वर चंद्राकर के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा उसके परिजनों को सूचित करें।युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में परिवार और परिचित लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india