छत्तीसगढ़

लायंस क्लब बिलासपुर ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया निःशुल्क बीपी और शुगर जांच शिविर

बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लायंस क्लब बिलासपुर ने निःशुल्क बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर जांच शिविर की शुरुआत की है

बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लायंस क्लब बिलासपुर ने निःशुल्क बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर जांच शिविर की शुरुआत की है। यह स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कैलाश महाराज दवाखाना, सीपत चौक, सरकंडा, जैन मंदिर के सामने, बिलासपुर में उपलब्ध रहेगी।

शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती उम्र में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष लायन हरदीप सिंह ने कहा कि क्लब का मूल उद्देश्य समाज सेवा है और “We Serve” की भावना के साथ संगठन लगातार जनहित के कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ ही उन्होंने इस सेवा अभियान में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन मनीष चंदेल, कोषाध्यक्ष लायन रौनक अग्रवाल (सीए) सहित किशन बुधिया, इत्तेफाक सागरी, नरेंद्र पाल सिंह गांधी, देवेंद्र टुटेजा, अरुण शुक्ला, भूपेंद्र गांधी, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेश बाजपेयी, हर्ष पांडेय, रमेश अग्रवाल, डॉ. राजेश दुबे, मोहन होनप, विजय क्रांति तिवारी, श्रीकांत सहारे, परमजीत छाबड़ा और नरेश भंडारी मौजूद रहे।

शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं डॉ. राजेश दुबे द्वारा प्रदान की जा रही हैं। लायंस क्लब बिलासपुर ने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india