छत्तीसगढ़
Crime News: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने बेटी को समाज प्रमुखों को सौंपा: गोंडवाना नेता और जीजा ने किया गैंगरेप, जबरन गर्भपात कराने की कोशिश, दोनों गिरफ्तार
खड़गवां थाना क्षेत्र की गोंड समाज की युवती ने कुछ माह पूर्व दूसरे समाज के एक युवक से लव मैरिज की थी। शुरुआत में स्वजनों ने इस शादी पर सहमति दी थी, लेकिन बाद में सामाजिक दबाव में आकर वे विरोध में उतर आए।

KORIYA NEWS. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों और समाज प्रमुखों की अमानवीय करतूत सामने आई है। ससुराल से अगवा कर परिजनों द्वारा समाज के हवाले की गई 17 वर्षीय गर्भवती युवती के साथ गोंडवाना नेता और उसके जीजा ने बार-बार सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। इतना ही नहीं, पीड़िता के 5 महीने की गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने जबरन उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया और अबॉर्शन की दवा खिलाई। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: Crime News: शराब पार्टी बनी मौत की वजह! बिलासपुर में किन्नर की गला घोंटकर हत्या, धान के खेत में मिली लाश
ससुराल से किया गया था अगवा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़गवां थाना क्षेत्र की गोंड समाज की युवती ने कुछ माह पूर्व दूसरे समाज के एक युवक से लव मैरिज की थी। शुरुआत में स्वजनों ने इस शादी पर सहमति दी थी, लेकिन बाद में सामाजिक दबाव में आकर वे विरोध में उतर आए। पीड़िता जब अपने ससुराल में थी, तब उसके परिजन समाज प्रमुखों के साथ पहुंचे और ससुराल पक्ष के विरोध के बावजूद उसे जबरन अगवा कर ले गए। इसके बाद परिजनों ने युवती को गोंडवाना नेता रमेश टेकाम (टेकाम/सिंह) और उसके जीजा दरोगा सिंह को सौंप दिया।
दुकान में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, अबॉर्शन की पिल खिलाई
आरोपियों ने युवती को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर स्थित एक किराना दुकान में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के 5 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर आरोपियों ने उसके पेट की मालिश कर बच्चा गिराने की कोशिश की।
5 जुलाई को जब आरोपियों ने युवती को अबॉर्शन की दवा खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर भेजा, तब युवती ने समझदारी दिखाते हुए फोन पर अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई। जानकारी मिलते ही पति तत्काल बैकुंठपुर कोतवाली थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को रमेश टेकाम के ठिकाने से सकुशल मुक्त कराया।
ये भी पढ़ें: Crime News: रतनपुर में खूनी संघर्ष: नशे में गाली-गलौज के बाद युवक का सिर ईंट से कुचला, मौके पर मौत
पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में कोरिया एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस संबंध में 5 और 10 जुलाई को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों—रमेश सिंह (58) और दरोगा सिंह (56)—को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




