छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ बनकर फंसाया, शादी के बाद निकला सुफरान, धर्म परिवर्तन, नमाज और प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में कथित पहचान छिपाकर शादी करने और विवाह के बाद धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पंढरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर 'सोनू' नाम से दोस्ती करने वाले युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर उससे विवाह किया।

RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में कथित पहचान छिपाकर शादी करने और विवाह के बाद धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पंढरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ नाम से दोस्ती करने वाले युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर उससे विवाह किया। शादी के बाद उसका वास्तविक नाम सुफरान होने का पता चला और फिर उस पर इस्लाम धर्म अपनाने, बुर्का पहनने तथा नमाज पढ़ने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती करीब छह माह तक चली। इस दौरान जब भी उसने युवक से उसकी धार्मिक पहचान के बारे में पूछा, वह बात टाल देता था। युवती का आरोप है कि शादी के दिन घर में मौलाना को देखकर उसे संदेह हुआ और उसने विवाह से इनकार कर दिया, लेकिन युवक ने यह कहकर उसे मना लिया कि दोनों अपने-अपने धर्म का पालन करेंगे। विवाह के बाद उसे आरोपी का असली नाम सुफरान होने की जानकारी मिली।

युवती ने शिकायत में कहा है कि शादी के कुछ समय बाद उस पर आधार कार्ड में नाम बदलवाने, बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा मंदिर जाने और हिंदू त्योहार मनाने से रोका गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हाथ पर बने टैटू को मिटाने के लिए उसका हाथ जलाया गया और उस पर तेजाब रगड़ा गया।

पीड़िता का आरोप है कि 12 अगस्त 2022 को बेटे के जन्म के दिन उसे फिनाइल पिला दिया गया। बाद में आरोपी एक अन्य हत्या के प्रयास के मामले में जेल चला गया। जेल से रिहा होने के बाद उसने दोबारा साथ रहने का दबाव बनाया। मना करने पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

युवती ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला जांच के लिए पंढरी थाना भेजा गया। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया है कि युवती ने अपनी इच्छा से नाम बदला था और उस पर किसी प्रकार का धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया गया।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india