छत्तीसगढ़

BILASPUR NEWS: शादी डॉट कॉम पर बना ‘कुंवारा’, प्यार का झांसा देकर ऐंठे 12 लाख… पत्नी संग हरियाणा से पकड़ाया आरोपी

BILASPUR NEWS.शादी डॉट कॉम पर खुद को अविवाहित बताकर 21 वर्षीय युवती से दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने और नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये के गहने व नकदी हड़पकर फरार होने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

BILASPUR NEWS.शादी डॉट कॉम पर खुद को अविवाहित बताकर 21 वर्षीय युवती से दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने और नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये के गहने व नकदी हड़पकर फरार होने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी भी उसके साथ पकड़ी गई है। तोरवा थाना पुलिस ने दोनों को बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को बताया कुंवारा

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूलतः कोरबा की रहने वाली है और तोरवा क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसने 9 मार्च को तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि पामगढ़, जांजगीर-चांपा निवासी पवन कुमार यादव (34) सरकंडा क्षेत्र में रह रहा था। उसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर खुद को कुंवारा बताकर युवती से पहचान बढ़ाई। बातचीत के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और युवती को अपने विश्वास में लेकर उसका दैहिक शोषण किया।

इसके बाद आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर भी ले लिए। इनकी कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। रकम और जेवर हासिल करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पत्नी के खाते से मिला सुराग

घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी नवीता यादव (30) के साथ लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने पामगढ़ और सरकंडा में उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बंद पड़े बैंक खातों के बीच उसकी पत्नी नवीता के बैंक खाते में लेन-देन का सुराग मिला। खाते की गतिविधि बल्लभगढ़, हरियाणा से जुड़ी मिली। संदेह की पुष्टि के लिए तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने संदिग्ध खाते में एक रुपये का ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद खाते की गतिविधियों की तकनीकी जांच से पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पुख्ता सुराग मिल गया।

बल्लभगढ़ में दबिश, दोनों गिरफ्तार

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तोरवा पुलिस की टीम हरियाणा के बल्लभगढ़ पहुंची और दबिश देकर पवन कुमार यादव तथा उसकी पत्नी नवीता यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बिलासपुर लाया गया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india