छत्तीसगढ़

Crime News: पहले ऑटो चालक की हत्या, फिर युवक पर चाकू से हमला… कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचे आरोपी

10 अगस्त की शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहराभाठा शराब भट्ठी के पास दो बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया है। हमले में शिव नंदन साहू (56), पिता शंभु साहू, निवासी देवरीखुर्द की मौके पर ही मौत हो गई।

BILASPUR NEWS. तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चाकूबाजी की दो वारदातों ने सनसनी फैला दी। मोहराभाठा स्थित शराब भट्ठी के पास दो बाइक सवार युवकों ने एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने बूटापारा क्षेत्र में एक अन्य युवक को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घटनाओं में शामिल एक युवक और एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

ये भी पढ़ें:तोरवा में एक दिन में दो बड़ी वारदात: पहले ऑटो चालक की हत्या, फिर 66 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला, जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त की शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहराभाठा शराब भट्ठी के पास दो बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया है। हमले में शिव नंदन साहू (56), पिता शंभु साहू, निवासी देवरीखुर्द की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम और एसीसीयू ने प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों का हुलिया लिया और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

दूसरी वारदात से मचा हड़कंप

ऑटो चालक की हत्या की जांच चल ही रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि बूटापारा क्षेत्र में उन्हीं आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला कर दिया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल राजड़े, पिता आशाराम राजड़े, निवासी बूटापारा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:RPF पोस्ट के सामने नशे में बेखौफ हुआ कपल, सरेआम हरकतों का VIDEO वायरल !

लगातार दो वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने रात में सुनील केवट (21), पिता सहस राम, निवासी ग्राम कर्रा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल दूसरा आरोपी नाबालिग है, जिसे भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

दोनों से घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका, वारदात के पीछे की वजह और दोनों घटनाओं के आपसी संबंध की जांच कर रही है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india