छत्तीसगढ़

Bilaspur News: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर ने मनाया रंगारंग सावन उत्सव

Bilaspur News: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर द्वारा रविवार दिनांक 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3.00 बजे से होटल प्रीत में रंगारंग सावन उत्सव कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तिवारी जी के अध्यक्षता में मनाया गया।

Bilaspur News: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर द्वारा रविवार दिनांक 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3.00 बजे से होटल प्रीत में रंगारंग सावन उत्सव कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तिवारी जी के अध्यक्षता में मनाया गया।

इस सावन उत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी, प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग. एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण सिंह जी, अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन, श्रीमती अरूणिमा मिश्रा जी, अध्यक्ष आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी, श्रीमती नमिता शर्मा जी, महिला प्रांताध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन रहीं।
इस रंगारंग सावन उत्सव में सावन सुंदरी (क्वीन) प्रतियोगिता की विजेता श्रीमती सुषमा तिवारी जी रही हैं।

संगीत प्रतियोगिता की प्रस्तुतियां अत्यंत मनमोहक रही, इसमें प्रथम स्थान पर श्रीमती रतन पाण्डेय जी, द्वितीय स्थान पर श्रीमती रश्मि चौबे जी एवं तृतीय स्थान पर श्रीमती पुष्पा पाण्डेय जी रही है। नृत्य प्रतियोगिता की प्रस्तुतियों में प्रथम स्थान पर श्रीमती रवीना दुबे जी, द्वितीय स्थान पर मंजूषा पाण्डेय जी, तृतीय स्थान पर श्रीमती रिचा दुबे जी रही.

सावन उत्सव के कार्यक्रम के अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी जी, श्रीमती ज्योति तिवारी जी, श्रीमती राखी दुबे जी, श्रीमती रेखा दुबे जी, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, श्रीमती रिकीं पाण्डेय जी, श्रीमती सविता पाठक जी, श्रीमती सुषमा तिवारी जी एवं रायपुर से प्रदेश पदाधिकारी सुमन मिश्रा जी, सुमन पाण्डेय जी, कल्पना मिश्रा जी, बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं भाई शुभम तिवारी जी सहित वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की टीम एवं गणमान्यजन उपस्थिति रहें।

प्रेषक – प्रभा तिवारी,
जिलाध्यक्ष – बिलासपुर
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india