बिंदु सिंह कछवाहा के नेतृत्व में शांति मार्च का जोरदार स्वागत, गार्गी फाउंडेशन ने बरसाए फूल
शहर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर गुरुवार को नेहरू चौक से शांति सद्भावना मार्च निकाला गया। संयुक्त प्रशासन और विभिन्न धर्मों के सामाजिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकला यह मार्च शहरवासियों के बीच आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता रहा।

BILASPUR NEWS. शहर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर गुरुवार को नेहरू चौक से शांति सद्भावना मार्च निकाला गया। संयुक्त प्रशासन और विभिन्न धर्मों के सामाजिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकला यह मार्च शहरवासियों के बीच आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता रहा।

मार्च में कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न धर्मों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अलग-अलग समुदायों के लोगों की एक मंच पर मौजूदगी ने बिलासपुर की सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी संस्कृति की तस्वीर पेश की।
कोतवाली के सामने पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शांति सद्भावना मार्च जब सिटी कोतवाली थाना के सामने पहुंचा तो गार्गी फाउंडेशन ने उसका जोरदार स्वागत किया। बिंदु सिंह कच्छवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मार्च में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। साथ ही पेयजल और नमकीन वितरित कर प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और नागरिकों का अभिनंदन किया गया।
गार्गी फाउंडेशन के सचिव रवि साहू एवं राजेंद्र गुप्ता ने स्वागत कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सोनिया साहू सहित फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने मिल-जुलकर रहने और शहर में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

शांति सद्भावना मार्च और स्वागत कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बिलासपुर की पहचान शांति, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता से है। विभिन्न धर्मों और सामाजिक वर्गों के लोगों का एक मंच पर आना शहर के आपसी विश्वास और सद्भाव की मजबूत मिसाल बनकर सामने आया।








