छत्तीसगढ़

Crime News: गणेश उत्सव में DJ की धुन के बीच मचा कोहराम, मामूली बहस के बाद दोस्त ने ही ले ली जान

घटना सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी की है। सोमवार शाम राशन दुकान के पास बने गणेश पंडाल में लोग मौजूद थे। इसी दौरान 22 वर्षीय आकाश सूर्यवंशी और 23 वर्षीय अमन सूर्यवंशी के बीच DJ के साउंड को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में मामला सामान्य कहासुनी तक था, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई।

BILASPUR NEWS. गणेश उत्सव के लिए सजे पंडाल में सोमवार शाम DJ की धुन के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई। कुछ देर पहले तक उत्सव का माहौल था, लेकिन DJ बजाने और साउंड बढ़ाने को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि अमन सूर्यवंशी ने अपने ही साथी आकाश सूर्यवंशी पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल आकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी की है। सोमवार शाम राशन दुकान के पास बने गणेश पंडाल में लोग मौजूद थे। इसी दौरान 22 वर्षीय आकाश सूर्यवंशी और 23 वर्षीय अमन सूर्यवंशी के बीच DJ के साउंड को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में मामला सामान्य कहासुनी तक था, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई।

चाकू निकलते ही बदल गया पूरा माहौल

विवाद बढ़ने पर अमन ने चाकू निकाल लिया और आकाश के सीने पर लगातार 4-5 वार कर दिए। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल आकाश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मदद के लिए दौड़े ग्रामीण, नहीं बच सकी जान

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल-112 को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आकाश को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखा गया है।

नशे की लत छुड़ाने परिवार ने भेजा था रिहैब

पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन नशे का आदी है। उसकी नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसे करीब 2 से 3 साल तक नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा था। इसके बावजूद उसकी आदत नहीं छूटी। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय भी वह नशे की हालत में था।

वारदात के बाद भी हाथ में था चाकू

चाकू से हमला करने के बाद आरोपी कथित तौर पर हाथ में हथियार लेकर पंडाल के आसपास घूमता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ पुलिस विवाद की वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india