बिलासपुर: सकरी पुलिस ने दो बाइक चोरी के मामलों का किया खुलासा, 1 नाबालिग समेत 5 पर कार्रवाई
जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में एक अपचारी बालक सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपये बताई गई है।

बिलासपुर। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में एक अपचारी बालक सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपये बताई गई है।
दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में प्रार्थी आशु कुमार यादव ने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AS 6106 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सकरी में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 852/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पूछताछ और जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मयंक उपाध्याय (21 वर्ष), निवासी सैदा जुनापारा, और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19 वर्ष), निवासी ग्राम सैदा, के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
बजाज पल्सर चोरी मामले में भी खुलासा
दूसरे मामले में अटल आवास सकरी निवासी नितेश महलांगे की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CE 7839 चोरी हो गई थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत पर अपराध क्रमांक 981/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच की गई।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभिषेक सिंह (22 वर्ष), निवासी कुदुदंड, अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू (20 वर्ष), निवासी नेहरू नगर, और एक अपचारी बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय सिंदे के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक गणेश राम महलांगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डे, वरिष्ठ आरक्षक नर्मदा साहू और आरक्षक पवन बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।
सकरी पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।








