छत्तीसगढ़

Bilaspur News: संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी

Bilaspur। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है।

Bilaspur। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद करीब चार साल पुराने इस चर्चित हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है।

दरअसल, 14 दिसंबर 2022 को बिलासपुर के सकरी बाइपास के पास दिनदहाड़े संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। मृतक संजू त्रिपाठी कांग्रेस नेता होने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर भी था। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक और संपत्ति विवाद की बात सामने आई थी।

पुलिस ने इस मामले में संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी मानते हुए जांच आगे बढ़ाई थी। पुलिस की विवेचना के आधार पर कपिल त्रिपाठी समेत कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें हत्या में शामिल बताए गए शूटर भी शामिल थे।

हालांकि, सुनवाई के दौरान पुलिस की विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों को अदालत में चुनौती दी गई। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए और अभियोजन पक्ष के आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं पाया। इसके बाद अदालत ने सभी 22 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया।

इस फैसले के साथ ही संजू त्रिपाठी हत्याकांड में आरोपी बनाए गए कपिल त्रिपाठी और अन्य सभी आरोपियों को राहत मिल गई है। दिनदहाड़े हुई इस चर्चित हत्या के मामले में सभी आरोपियों का बरी होना बिलासपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india