धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 11 जून 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल।

Horoscope Today 11 June 2025 in Hindi: आज 11 जून 2025, दिन बुधवार है। चंद्रमा वृश्चिक राशि से गोचर करते हुए धनु राशि में प्रवेश करेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र में स्थित रहेगा। आज चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि पड़ रही है और बुध-गुरु की युति से शुभ योग बन रहा है। इस कारण मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल।

Horoscope aaj ka rashifal


मेष राशि (Aries) आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। जो लोग करियर में बदलाव चाहते हैं उन्हें अवसर मिल सकता है। हर काम में मेहनत जरूरी होगी।

शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 3


वृषभ राशि (Taurus) आज का राशिफल

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कामों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में मुनाफा होगा और परिवार के साथ धार्मिक आयोजन या यात्रा का योग बन रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है। किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद
लकी नंबर: 5


मिथुन राशि (Gemini) आज का राशिफल

आज आपका दिन लाभकारी रहेगा। आपके प्रबंधन कौशल से काम पूरे होंगे, लेकिन कुछ धोखेबाज लोगों से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण काम में नियमों का पालन अवश्य करें।

शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 9


कर्क राशि (Cancer) आज का राशिफल

आज जोखिम भरे काम से बचना होगा। व्यापार में सुधार के संकेत हैं लेकिन किसी पर भी अंधा विश्वास न करें। विदेश जाने के इच्छुक छात्रों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक फैसलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 4


सिंह राशि (Leo) आज का राशिफल

कला, क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में भी सकारात्मकता रहेगी। खानपान में संयम रखें।

शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 6


कन्या राशि (Virgo) आज का राशिफल

करियर में नई ऊँचाइयों पर पहुंचने का दिन है। कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी संग यात्रा का भी योग है। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए खास दिन रहेगा।

शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 2


तुला राशि (Libra) आज का राशिफल

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 7


वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का राशिफल

कामों को टालना बंद करें। आलस्य त्याग कर पूरी मेहनत से कार्य करें, लाभ मिलेगा। भाइयों से चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 1


धनु राशि (Sagittarius) आज का राशिफल

प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान संबंधी समस्याओं का समाधान मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कामों में भागीदारी करेंगे।

शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 8


मकर राशि (Capricorn) आज का राशिफल

लंबे समय से लंबित कामों को पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 3


कुंभ राशि (Aquarius) आज का राशिफल

खर्च बढ़ेगा, बजट संभालकर चलें। विदेश व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा होगा। प्रेम जीवन में कुछ अप्रत्याशित निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी
लकी नंबर: 4


मीन राशि (Pisces) आज का राशिफल

कारोबार में लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक लेनदेन में सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 5


 आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india