Political News:मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुरक्षा, संस्कृति और शिक्षा जैसे मूलमंत्रों पर आधारित रहा है।

POLITICAL NEWS BILASPUR. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुरक्षा, संस्कृति और शिक्षा जैसे मूलमंत्रों पर आधारित रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों की सेवा को केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक संकल्प के रूप में अपनाया है।
ये भी पढ़ें:Crime News: तोरवा में मारपीट की घटना, FIR दर्ज — आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
सांसद उपमुख्यमंत्री देश की नींव को मजबूत करते हुए विश्व पटल पर भारत को एक मजबूत, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक विकास पहुंचाया है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के हित में केंद्र सरकार की योजनाओं ने बदलाव की नई इबारत लिखी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, बुनियादी ढांचा, रक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में भारत ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
अरुण साव ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में यह यात्रा और भी मजबूत होगी।