धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 23 जून 2025: सिंह, कन्या और मीन राशि के लिए शानदार दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल

शुभ योगों के प्रभाव से कई राशियों के लिए आज का दिन तरक्की और खुशियों से भरपूर रहेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: आज का दिन सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में गोचर कर रहा है, जिससे गौरी योग और शशि योग बन रहा है। साथ ही कृतिका नक्षत्र में धृतिमान योग का भी संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों के प्रभाव से कई राशियों के लिए आज का दिन तरक्की और खुशियों से भरपूर रहेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज रचनात्मकता आपके करियर में सफलता दिलाएगी। आपके आइडियाज और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।
लकी टिप: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
भाग्य प्रतिशत: 76%

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों को आज निवेश के मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी भी जोखिम भरे फैसले को सोच-समझकर ही लें। सरकारी काम आसानी से बन सकते हैं, बस विनम्र बने रहें। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। मनचाहे काम पूरे होने से संतोष मिलेगा।
लकी टिप: शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 81%

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि वालों को मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। ऑफिस में कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, लेकिन आप आत्मविश्वास से उसे संभाल लेंगे। धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है। सकारात्मक सोच से नए अवसर मिल सकते हैं।
लकी टिप: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 76%

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि वालों के लिए आज तरक्की के नए अवसर लेकर आया है। अपने काम में नेतृत्व क्षमता दिखाएंगे। कानूनी मामलों को नजरअंदाज न करें। संतान से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। विद्यार्थी अपनी समस्याएं शिक्षकों से जरूर साझा करें।
लकी टिप: भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 66%

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

सिंह राशि के जातकों को आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बोलचाल में संयम रखें और समय का सदुपयोग करें।
लकी टिप: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 78%

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि वालों की मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। ननिहाल पक्ष से धन लाभ संभव है। बचत का फायदा मिलेगा। बच्चों से मनमुटाव हो सकता है, धैर्य रखें। कुछ पुरानी गलतियों से निराशा हो सकती है लेकिन हिम्मत न हारें।
लकी टिप: शिव चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के जातकों को लेन-देन में बेहद सावधानी बरतनी होगी। गलत योजना में पैसा फंस सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
लकी टिप: सफेद वस्तु का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 71%

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

वृश्चिक राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में सराहना मिलेगी, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी टिप: माता-पिता का आशीर्वाद लें।
भाग्य प्रतिशत: 63%

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि वालों को गुप्त विरोधियों से सतर्क रहना होगा। समझदारी से काम लें, सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
लकी टिप: पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 71%

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

मकर राशि वालों के लिए आज सामाजिक सक्रियता का दिन है। घर में मेहमान आ सकते हैं। बच्चों से बहस से बचें, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है। निवेश के फैसलों में सावधानी बरतें।
लकी टिप: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 79%

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान बढ़ने का दिन है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। कोई उधार चुकाने का दबाव आ सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।
लकी टिप: माता सरस्वती की पूजा करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से अधिकारी खुश होंगे। रिश्तों में मिठास आएगी। छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी टिप: योग व प्राणायाम का अभ्यास करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *