धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025: मिथुन, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

मिथुन, कर्क और कन्या राशि के लिए यह दिन बेहद लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: पंचांग की गणना के अनुसार 1 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति बन रही है। आज चंद्रमा सिंह राशि से गोचर कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग के साथ ही गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बना है। साथ ही मंगल से दूसरे भाव में चंद्रमा के स्थित होने से अनफा योग बन रहा है, जो विशेष शुभ माना जाता है। ऐसे में मिथुन, कर्क और कन्या राशि के लिए यह दिन बेहद लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। कुछ रुके हुए बिल और जरूरी भुगतान करने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाकर चलें, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन हल्का होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। आज आपका भाग्य 83% साथ देगा। हनुमान जी की बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि आज का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को परिवार और भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ मामलों में दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति अनुकूल होगी। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। बिजनेस में नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा, जिससे लाभ होगा। भाग्य 89% साथ देगा। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

Also Read:  Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: रविवार को बन रहे हैं शुभ योग, मेष, मिथुन और मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

मिथुन राशि आज का राशिफल

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई बढ़ाने वाला है। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तकनीकी ज्ञान लाभ देगा। भाग्य 87% साथ देगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।

कर्क राशि आज का राशिफल

कर्क राशि के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। सरकारी काम बन सकते हैं। किसी निर्णय में उलझन रहेगी इसलिए जल्दबाजी न करें। भाग्य 90% साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।

सिंह राशि आज का राशिफल

सिंह राशि वालों को साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। माता-पिता को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य 84% साथ देगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या राशि आज का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर लाभकारी है। दोस्तों से मदद मिलेगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। भाग्य 87% साथ देगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

Also Read:  Aaj  ka Rashifal 21 July 2025: जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, कौन बनेगा लकी, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क |

तुला राशि आज का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। बिजनेस में कुछ उलझन आ सकती है लेकिन महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर तनाव कम होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। भाग्य 82% साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों पर आज काम का दबाव रहेगा। नौकरीपेशा लोग एक साथ कई जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे लेकिन बेहतर योजना से सब संभल जाएगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने बिल चुकता करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है इसलिए धैर्य रखें। भाग्य 84% साथ देगा। सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

धनु राशि आज का राशिफल

धनु राशि के लोगों को आज विरोधियों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। भाइयों से विवाद की आशंका है लेकिन सच्चाई और तालमेल से हल निकल जाएगा। जटिल काम पूरे होंगे। दोस्ती मजबूत होगी। पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। भाग्य 88% साथ देगा। गणेश जी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं।

Also Read:  Sawan 2025: सावन में महिलाएं जरूर पहनें ये 5 गोल्ड-सिल्वर ज्वैलरी, बढ़ेगा सौभाग्य और स्वास्थ्य

मकर राशि आज का राशिफल

मकर राशि वालों को सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। किसी मित्र से विवाद हो तो बात करके सुलझाएं। कोई भी समस्या मन में न रखें, घर के बड़े मार्गदर्शन देंगे। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। भाग्य 83% साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर और पान चढ़ाएं।

कुंभ राशि आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों को जीवनसाथी और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तला-भुना खाने से बचें। बिजनेस में यात्रा संभव है जो लाभदायक रहेगी। भाग्य 86% साथ देगा। गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मीन राशि आज का राशिफल

मीन राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कठिन काम पूरे होंगे। नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। जरूरी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें। शोध कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य 87% साथ देगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *