Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: आज मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए चंद्र मंगल योग रहेगा लाभकारी
Aaj ka rashifal:15 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को ग्रहों की चाल बेहद खास है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर के साथ चंद्रमा और मंगल के समसप्तक होने से चंद्र मंगल योग बनेगा।

Aaj ka rashifal:15 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को ग्रहों की चाल बेहद खास है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर के साथ चंद्रमा और मंगल के समसप्तक होने से चंद्र मंगल योग बनेगा। इसके अलावा मंगल और शुक्र के बीच चतुर्थ दशम योग भी बन रहा है। ग्रहों का यह शुभ मेल मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली बना रहा है। आइए जानते हैं आज सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
Mesh Rashi Horoscope Today: मेष राशि – चुनौतियों में भी मिलेगा लाभ
मेष राशि वालों को आज कामकाज में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों की गतिविधियों से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। दिन में धार्मिक कार्य या यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक मोर्चे पर दोपहर बाद लाभ की संभावना है। कारोबार में फायदा होगा और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Vrishabha Rashi Horoscope Today: वृषभ राशि – तनाव रहेगा, पर सूझबूझ से पाएंगे हल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में सावधानी जरूरी है। ग्रहों की स्थिति कहती है कि कोई नया कार्य शुरू करने से बचें। नौकरी में किसी जटिल कार्य से तनाव हो सकता है, लेकिन राजनीति या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में फिजूलखर्ची से बचें। पिता की सलाह पर अमल करें। सेहत का भी ध्यान रखें।
Mithun Rashi Horoscope Today: मिथुन राशि – तकनीकी ज्ञान से मिलेगा लाभ
मिथुन राशि के लिए आज का दिन बहुत ही सकारात्मक रहेगा। पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। किसी करीबी मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में फायदा होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा और सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन सहकर्मियों से अधिक उम्मीद न रखें।
Kark Rashi Horoscope Today: कर्क राशि – सहयोग और लाभ दोनों मिलेगा
कर्क राशि वालों को आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पूर्व में किए गए काम से लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे लेकिन भाई-बहन से हल्का विवाद संभव है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए व्यवहार में संयम जरूरी है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, तभी दिन शुभ रहेगा।
Singh Rashi Horoscope Today: सिंह राशि – प्रगति और खुशखबरी का योग
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। विद्यार्थियों को आज मेहनत का फल मिलेगा। कोई लाभदायक डील भी हाथ लग सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
Kanya Rashi Horoscope Today: कन्या राशि – सेहत के साथ काम में रखें संतुलन
कन्या राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। कामकाज में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन स्थायी संपत्ति के मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। वाहन पर खर्च होने की संभावना है।
Tula Rashi Horoscope Today: तुला राशि – सितारे साथ देंगे, काम होंगे सफल
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। विरोधियों पर विजय मिलेगी। रिश्तेदारों से मिलना शुभ रहेगा। पार्टनर की भावनाओं का आदर करें, रिश्ते मजबूत होंगे। दोपहर बाद मन प्रसन्न रहेगा और धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। सुख सुविधाओं पर खर्च होगा।
Vrishchik Rashi Horoscope Today: वृश्चिक राशि – खर्चों पर लगाएं लगाम
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कहीं से अचानक लाभ भी संभव है।
Dhanu Rashi Horoscope Today: धनु राशि – मेहनत से मिलेगा फल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। काम के प्रति ईमानदारी से मेहनत करें, लाभ होगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। सगे-संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें।
Makar Rashi Horoscope Today: मकर राशि – मेहनत के बाद भी मिल सकती है निराशा
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। मेहनत के बावजूद परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा पर विवाद की संभावना भी है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में खुशहाल पल मिलेंगे।
Kumbh Rashi Horoscope Today: कुंभ राशि – चतुराई से बनेंगे काम
कुंभ राशि के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। कामकाज में चतुराई और कूटनीति से लाभ मिलेगा। कारोबार में उन्नति होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा सफल होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
Meen Rashi Horoscope Today: मीन राशि – सफलता के साथ रहें सतर्क
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अटका पैसा वापस आ सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। शत्रुओं से सावधान रहना जरूरी है।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693