धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: जन्माष्टमी पर वसुमान योग का शुभ प्रभाव, मेष, कर्क और तुला राशि को मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल

Janmashtami 16 अगस्त 2025, शनिवार को जन्माष्टमी का पावन पर्व है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है और सूर्य मघा नक्षत्र से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

Aaj ka Rashifal Janmashtami 16 अगस्त 2025, शनिवार को जन्माष्टमी का पावन पर्व है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है और सूर्य मघा नक्षत्र से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु और शुक्र की युति तथा वसुमान योग का निर्माण विशेष शुभ संयोग बना रहा है। यह योग खासकर मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए सफलता और लाभदायक अवसर लेकर आएगा।

Mesh Rashi – मेष राशि

मेष राशि के लिए यह दिन अत्यंत शुभ रहेगा। करियर और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य प्रतिशत – 86%
उपाय – श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

Vrishabh Rashi – वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज भावुक हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च से बचें।
भाग्य प्रतिशत – 83%
उपाय – पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और मधुराष्टकम् का पाठ करें।

Mithun Rashi – मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के लोगों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और खुशखबरी मिलने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
भाग्य प्रतिशत – 87%
उपाय – गौ माता को हरा चारा खिलाएं और श्रीकृष्ण की पूजा करें।

Kark Rashi – कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर लाभकारी रहेगा। व्यापार में फायदा होगा और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ मधुर रहेगी और परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत – 86%
उपाय – दामोदराष्टकम का पाठ करें।

Singh Rashi – सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार से सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
भाग्य प्रतिशत – 81%
उपाय – श्री हरि स्तोत्र का पाठ करें।

Kanya Rashi – कन्या राशि

कन्या राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की और आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। छोटी यात्राओं के योग हैं।
भाग्य प्रतिशत – 86%
उपाय – पीपल को जल अर्पित करें।

Tula Rashi – तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम है। कला, संस्कृति और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्य प्रतिशत – 89%
उपाय – श्रीकृष्ण की पूजा करें और कृष्ण चालीसा का पाठ करें।

Vrischik Rashi – वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को व्यापार और परिवार में लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के अवसर बनेंगे।
भाग्य प्रतिशत – 84%
उपाय – श्रीकृष्ण को धनिए की पंजीरी का भोग लगाएं।

Dhanu Rashi – धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन व्यस्त रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे लेकिन अनचाहे लोगों से सावधान रहना होगा। सेहत पर ध्यान दें।
भाग्य प्रतिशत – 82%
उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।

Makar Rashi – मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर में तरक्की और पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर बन सकता है।
भाग्य प्रतिशत – 88%
उपाय – पीपल के नीचे दीपक जलाएं और श्रीकृष्ण की पूजा करें।

Kumbh Rashi – कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह दिन सुख और सुविधा बढ़ाने वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और शिक्षा क्षेत्र में लाभ होगा।
भाग्य प्रतिशत – 85%
उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।

Meen Rashi – मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं और पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्य प्रतिशत – 80%
उपाय – दामोदराष्टकम का पाठ करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *