छत्तीसगढ़

Bilaspur News: घर का सपना दिखाकर जेवर ले उड़े ठग, पीएम आवास योजना की आड़ में ठगी का खुलासा

आम आदमी के सपनों का घर देने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना को हथियार बनाकर शातिरों ने बुजुर्गों के भरोसे पर डाका डाला। योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर जमानत के नाम पर सोने-चांदी के जेवर उतरवाने वाले तीन सदस्यीय गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2.56 लाख रुपए के जेवरात, नकद राशि और बाइक बरामद की है।

BILASPUR NEWS. आम आदमी के सपनों का घर देने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना को हथियार बनाकर शातिरों ने बुजुर्गों के भरोसे पर डाका डाला। योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर जमानत के नाम पर सोने-चांदी के जेवर उतरवाने वाले तीन सदस्यीय गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2.56 लाख रुपए के जेवरात, नकद राशि और बाइक बरामद की है।

ये भी पढ़ें: Sarguja News: नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल को बनाया तमाशा, बच्चों की पढ़ाई खतरे में, VIDEO से मचा हड़कंप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सरकारी कार्यालयों और बैंकों की कार्यप्रणाली का सहारा लेकर खुद को प्रभावशाली और जानकार बताते थे। वे ऐसे लोगों को चुनते थे, जिन्हें सरकारी प्रक्रियाओं की कम जानकारी होती थी।
बैंक–तहसील का नाटक, बाहर खड़ा कर देते थे पीड़ित
आरोपी पहले पीड़ित को विश्वास में लेते, फिर बैंक या तहसील कार्यालय ले जाकर बाहर खड़ा कर देते थे। खुद अंदर जाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने का नाटक करते और कुछ देर बाद लौटकर बताते कि ढाई लाख रुपए या उससे अधिक की राशि स्वीकृत हो गई है। इसके बाद जमानत के नाम पर गहने उतरवा लेते थे।
60 साल से ऊपर के लोग थे आसान शिकार
पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य निशाना 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और कम पढ़े-लिखे लोग थे। आरोपी जानते थे कि ऐसे लोग सरकारी योजना मिलने की उम्मीद में सवाल नहीं करेंगे और जल्दी भरोसा कर लेंगे।
सीसीटीवी ने खोली पोल
लगातार शिकायतें मिलने पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। हर घटना में दो आरोपी एक ही बाइक से रेकी और वारदात करते नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी।
जेवर गिरवी, पैसा खर्च
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी से मिले जेवरात कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखे गए थे, जबकि नकद राशि खर्च कर दी गई थी। पुलिस ने बाइक, नकदी और जेवरात जब्त कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india