छत्तीसगढ़

Crime News: रायगढ़ से बिलासपुर लाए गए 18 वर्षीय आरोपी की संदिग्ध मौत, सुबह फंदे पर लटका मिला शव, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

दुष्कर्म के मामले में हुआ था गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, शुभम अघरिया पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप था। रायगढ़ पुलिस ने 14 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर स्थित बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) में दुष्कर्म के आरोपी 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत किरमिडांड निवासी शुभम अघरिया (18) के रूप में हुई है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, वहीं घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:Crime News: रायपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला साइकोपैथ गिरफ्तार, पॉक्सो में काट चुका है 10 साल की सजा

दुष्कर्म के मामले में हुआ था गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, शुभम अघरिया पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप था। रायगढ़ पुलिस ने 14 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। बाल न्यायालय के आदेश पर 15 अगस्त को उसे रायगढ़ से बिलासपुर के संप्रेक्षण गृह शिफ्ट किया गया था।

मानसिक तनाव में था मृतक सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य के मुताबिक, बाल सुधार गृह आने के बाद से ही शुभम काफी मानसिक तनाव में था। घटना से एक दिन पहले उसने अपने परिजनों से बातचीत की थी और सुधार गृह से बाहर निकालने की जिद कर रहा था। उसकी हरकतों को लेकर परिजन भी उससे नाराज थे।

ये भी पढ़ें:घड़ा बनाम सुराही: बिना फ्रिज के गर्मी में पानी ठंडा रखने का सबसे सही तरीका कौन सा?

सुबह बाथरूम जाने के दौरान उठाया आत्मघाती कदम मंगलवार सुबह चौकीदार ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उठाया, जिसके बाद शुभम बाथरूम जाने के लिए निकला। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चौकीदार व अन्य स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india