छत्तीसगढ़

Bilaspur News: मिथिलांगण कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर बने अध्यक्ष

समिति के तीन वर्षीय कार्यकाल के तीसरे टर्म के लिए गठित नई कार्यकारिणी में मनोरंजन झा को उपाध्यक्ष, ललित मोहन मिश्रा को सचिव तथा संतोष ठाकरु को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

BILASPUR NEWS. मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को कंपनी गार्डन में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नारायण ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Yatra: रामनवमी पर अयोध्या दर्शन के लिए आस्था की महायात्रा, 1 मार्च से शुरू होगा पंजीयन

समिति के तीन वर्षीय कार्यकाल के तीसरे टर्म के लिए गठित नई कार्यकारिणी में मनोरंजन झा को उपाध्यक्ष, ललित मोहन मिश्रा को सचिव तथा संतोष ठाकरु को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी गठन से पूर्व बीते दोनों कार्यकालों में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पूर्व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने शीघ्र ही वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर जारी करने तथा सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।

ये भी पढ़ें: Crime News: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती

कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया केके ठाकुर, इंद्रकांत झा, संपूर्णानंद झा, रामाश्रय झा, अनमोल झा, आनंद चौधरी, रमेश झा, संजीव झा, जगदानंद झा, अंबुज झा, सुनील मिश्रा, चंदन सिंह और अविनाश झा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india