छत्तीसगढ़

Accident News:‘ब्लैक स्पॉट’ की अनदेखी ने ली एक और जान, कुरकुट नाला पुल पर जिंदा जला चालक

कुरकुट नाला पुल लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण भारी वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। बावजूद इसके यहां न तो ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था है और न ही चेतावनी संकेत पर्याप्त हैं।

RAIGHAR NEWS. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर चिन्हित ‘ब्लैक स्पॉट’ पर बड़ा हादसा हो गया। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग स्थित कुरकुट नाला के संकरे पुल पर सोमवार दोपहर हाईवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें एक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: हैवेंस पार्क कांड में बड़ा फैसला: रितेश उर्फ मैडी समेत 13 दोषी करार, 7 साल की सजा

इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुरकुट नाला पुल लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण भारी वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। बावजूद इसके यहां न तो ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था है और न ही चेतावनी संकेत पर्याप्त हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार संबंधित विभाग को पुल चौड़ीकरण और वैकल्पिक मार्ग की मांग की गई, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई।
चंद मिनटों में मची तबाही
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों भारी वाहन पुल पर आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी ने भी वाहन पीछे लेने की कोशिश नहीं की। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई।
ट्रक चालक कमल प्रसाद (विपुल कंपनी कर्मचारी) केबिन में फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी उन्हें बचा नहीं सके।
घंटों जाम, दमकल ने संभाली कमान
हादसे के बाद रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और दमकल की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद चालक का जला हुआ शव बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: Accident News: ट्रक के नीचे फंसे युवक को ड्राइवर ने बेरहमी से घसीटा, मौके पर ही मौत

अब उठ रहे जवाबदेही के सवाल
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते पुल का चौड़ीकरण या यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोग इसे प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india