News

इश्क के शक में खूनी खेल: आंखों में मिर्च झोंकी, पत्थर से कुचलकर बाउंसर की हत्या

प्रेम प्रसंग के शक ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। बार में बाउंसर और जिम संचालक के रूप में काम करने वाले युवक की कथित तौर पर चरित्र शंका और पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई।

KOTA NEWS.प्रेम प्रसंग के शक ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। बार में बाउंसर और जिम संचालक के रूप में काम करने वाले युवक की कथित तौर पर चरित्र शंका और पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर भारी पत्थर से सिर कुचल दिया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्रा का है। कोनी निवासी निखिल गोस्वामी गुरुवार रात किसी काम से कोटा स्थित अपने किराए के मकान पहुंचे थे। इसी दौरान उनका गांव के एक युवक से विवाद हो गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, विवाद के बीच आरोपी ने अचानक निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। निखिल जब तक संभल पाते, तब तक आरोपी ने पत्थर से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

खून से लथपथ हालत में निखिल को पहले प्राथमिक अस्पताल और फिर सिम्स रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि निखिल का कोटा क्षेत्र की एक महिला से परिचय था। इसी बात को लेकर महिला के पति को लंबे समय से संदेह था। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक ने हत्या की साजिश को जन्म दिया और मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय और कोटा थाना प्रभारी आकाश चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है।

इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india