Murder News: कलयुगी बेटे की हैवानियत: पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव टंकी में फेंका, फिर बिरयानी खाकर सो गया
घटना के वक्त आरोपी बेटा अत्यधिक शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पास रखी कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

AMBIKAPUR NEWS. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक रूहानी मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद पर अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पिता के शव को घर की पानी टंकी में छिपा दिया और बड़े ही बेखौफ अंदाज में बिरयानी खाकर चैन की नींद सो गया।
शराब के नशे में था आरोपी
पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त आरोपी बेटा अत्यधिक शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पास रखी कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।
बोला- “बाय मिस्टेक हो गया”
जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसका जवाब सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए। अपनी गलती मानने के बजाय उसने बेहद गैर-जिम्मेदाराना लहजे में कहा सब कुछ बाय मिस्टेक (गलती से) हो गया।
वारदात का खुलासा
घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों को घर से अजीब गंध आई और मृतक के अन्य रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो पानी की टंकी से खून से लथपथ शव बरामद हुआ।








