छत्तीसगढ़
Murder News: किराया विवाद बना जानलेवा: नेहरू नगर में पति ने पत्नी का सिर दीवार पर पटककर उतारा मौत के घाट
मृतिका पुष्प लता यादव (37) अपने पति युवराज यादव (43) के साथ नेहरू नगर के MIG-33 स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। युवराज यादव मूल रूप से कोटा क्षेत्र के मोहन भाटा का निवासी बताया जा रहा है।

BILASPUR NEWS. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रविवार को घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। किराए का मकान खाली करने की बात से शुरू हुआ पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि इलाके में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें: Crime News: भाजपा नेता के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती, पुलिस की रेड में करोड़ों का खुलासा
मकान खाली करने की बात पर बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, मृतिका पुष्प लता यादव (37) अपने पति युवराज यादव (43) के साथ नेहरू नगर के MIG-33 स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। युवराज यादव मूल रूप से कोटा क्षेत्र के मोहन भाटा का निवासी बताया जा रहा है।
रविवार दोपहर करीब 1 बजे मकान मालकिन किराया और मकान खाली करने की बात करने घर पहुँची थी। इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में गंभीर विवाद में बदल गई।
नशे में था आरोपी, बाथरूम के पास की वारदात
बताया जा रहा है कि आरोपी युवराज यादव उस समय शराब के नशे में था। बहस बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे घर के अंदर घसीटते हुए ले गया। इसी दौरान उसने बाथरूम के पास पुष्प लता का सिर दीवार पर जोर से पटक दिया।
सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आरोपी फरार
घटना के बाद आरोपी घर से भाग निकला। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें:Viral Video:‘पशु प्रेमी’ संस्था की सदस्यों ने गर्भवती महिला को बीच सड़क पीटा; कुत्ता और मोबाइल छीनकर हुई फरार
पुलिस ने शुरू की तलाश
CSP निमितेष सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




