छत्तीसगढ़

Sex Racket: भिलाई के पॉश इलाके में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: बंगाल से बुलाई जाती थीं लड़कियां, ‘पॉइंटर’ भेजकर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस को काफी समय से नेहरू नगर के मकान नंबर 146/8 में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने मंगलवार रात एक 'पॉइंटर' (नकली ग्राहक) बनाकर भेजा। सौदा तय होते ही इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने मकान पर धावा बोल दिया। छापे के दौरान पुलिस को मकान के कमरों से कई महिलाएं और एक ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

BHILAI NEWS. औद्योगिक नगरी भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में घेराबंदी कर सरगना महिला और एक ग्राहक सहित कई युवतियों को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई लड़कियों में अधिकांश पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:Honeytrap: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक का बनाया अश्लील वीडियो, 1 लाख की मांग

पॉइंटर भेजकर बिछाया जाल

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से नेहरू नगर के मकान नंबर 146/8 में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने मंगलवार रात एक ‘पॉइंटर’ (नकली ग्राहक) बनाकर भेजा। सौदा तय होते ही इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने मकान पर धावा बोल दिया। छापे के दौरान पुलिस को मकान के कमरों से कई महिलाएं और एक ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ तक फैला नेटवर्क

​सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रैकेट की मुख्य संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35 वर्ष) बाहर से लड़कियों को बुलाकर यहाँ रखती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि संचालिका लड़कियों को केवल इसी मकान तक सीमित नहीं रखती थी, बल्कि ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद उन्हें दो से तीन दिनों के लिए बाहरी जगहों पर भी ‘सप्लाई’ किया जाता था। हिरासत में ली गई युवतियों में पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की लड़कियां शामिल हैं।

हुक्का और नकदी समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

​पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

नकदी: 5500 रुपये नगद।

इलेक्ट्रॉनिक्स: 12 मोबाइल फोन।​

वाहन: एक पल्सर बाइक।​

अन्य: मौके से हुक्का और भारी मात्रा में अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

ये भी पढ़ें:Suicide News: जन्मदिन की पार्टी के बाद दो दोस्तों ने एक ही साड़ी से दी जान

कार्यवाही जारी

​पुलिस ने सरगना धनवंती रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य युवतियों से पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कोर्ट के नियमों के अनुसार रिहा किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मकान में पिछले 2-3 महीनों से संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india