Chaos erupts: सिने मैक्स में ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर पर हंगामा, फिल्म की प्रिंट देरी से पहुँचने पर भड़के दर्शक
दर्शकों ने 'धुरंधर 2' का प्रीमियर शो देखने के लिए शाम 5 बजे की टिकटें बुक कराई थीं। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब शो शुरू नहीं हुआ, तो दर्शकों का धैर्य जवाब दे गया। शाम 6 बजे तक भी पर्दा नहीं खुलने पर लोगों ने सिनेमाघर परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

BILASPUR NEWS. शहर के 36 मॉल स्थित सिने मैक्स सिनेमाघर में शुक्रवार को उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर शो में भारी देरी हुई। इस अव्यवस्था से नाराज दर्शकों ने सिनेमा हॉल के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की।
एक घंटे की देरी से शुरू हुआ शो
मिली जानकारी के अनुसार, दर्शकों ने ‘धुरंधर 2’ का प्रीमियर शो देखने के लिए शाम 5 बजे की टिकटें बुक कराई थीं। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब शो शुरू नहीं हुआ, तो दर्शकों का धैर्य जवाब दे गया। शाम 6 बजे तक भी पर्दा नहीं खुलने पर लोगों ने सिनेमाघर परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रबंधन पर अधिक वसूली का भी आरोप
हंगामा कर रहे दर्शकों का आरोप है कि प्रीमियर शो के नाम पर उनसे सामान्य से अधिक टिकट दरें वसूली गई थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों इंतजार कराया गया। दर्शकों ने सीधे तौर पर रिफंड (पैसा वापसी) की मांग की। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए सिनेमाघर के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें:कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला, संसद में व्यवहार को लेकर उठाए सवाल
सिनेमा प्रबंधन की सफाई
इस पूरे मामले पर सिने मैक्स प्रबंधन ने खेद जताते हुए स्पष्ट किया कि तकनीकी कारणों और फिल्म की डिजिटल प्रिंट (Content) समय पर उपलब्ध न हो पाने की वजह से शो में देरी हुई। प्रबंधन ने देरी को स्वीकार करते हुए बताया कि जैसे ही प्रिंट प्राप्त हुआ, शो शुरू करने की प्रक्रिया की गई।








