Murder News: शादी से 13 दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत: खेत में मिली जली हुई लाश, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
गुरुवार सुबह जब ग्रामीण गांव से करीब 200 मीटर दूर खेतों की ओर गए, तब उन्होंने एक युवती का जला हुआ शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त लीलेश्वरी के रूप में की।

BALOD NEWS. जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिचा में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक खेत के किनारे एक युवती की बुरी तरह जली हुई लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान गांव की ही रहने वाली लीलेश्वरी साहू (22 वर्ष) के रूप में की गई है। हृदय विदारक बात यह है कि आगामी 1 अप्रैल को युवती की शादी होने वाली थी, लेकिन खुशियों के घर में मातम पसर गया।
ये भी पढ़ें:Crime News: छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने भेजा जेल
खेत के पास ग्रामीणों ने देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब ग्रामीण गांव से करीब 200 मीटर दूर खेतों की ओर गए, तब उन्होंने एक युवती का जला हुआ शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त लीलेश्वरी के रूप में की।
फॉरेंसिक और साइबर टीम ने संभाला मोर्चा
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी मोनिका ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने जांच के लिए तत्काल फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स, डॉग स्क्वायड और साइबर सेल की टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई हालत में बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स के जरिए सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है।
हर पहलू पर जांच जारी
एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।








