News

मंगला में नाबालिग ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी !

जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला के धुरी पारा में एक नाबालिग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला के धुरी पारा में एक नाबालिग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद पटेल (16 वर्ष), पिता राजेश पटेल, निवासी धुरी पारा मंगला के रूप में हुई है। घटना 24 और 25 मार्च की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

सूचक प्रकाश पटेल (50 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि अरविंद 24 मार्च की रात करीब 10:30 बजे बाजार से घर लौटा था और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद 25 मार्च की सुबह परिजनों को पता चला कि घर के पास आम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग क्रमांक 291/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india