छत्तीसगढ़

Fraud News: दोस्ती में धोखा: बैंककर्मी ने ‘विदेशी महिला’ बनकर वकील से ठगे 3 करोड़, कैंसर अस्पताल के नाम पर रचा जाल

आरोपी ने खुद को विदेश में रहने वाली महिला बताकर पीड़ित से दोस्ती की और भारत में अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल खोलने की योजना साझा की। समाजसेवा के इस कथित प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर उसने वकील को अपने झांसे में ले लिया।

BILASPUR NEWS. शहर में भरोसे और दोस्ती को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बैंककर्मी ने अपने ही वकील दोस्त को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर ‘स्कॉटलैंड की महिला’ बनकर संपर्क किया और कैंसर अस्पताल खोलने के नाम पर 3 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।

ये भी पढ़ें: Crime News: ऑटो में ‘सहेलियों’ ने साफ किया हाथ: शादी से लौट रही महिला के बैग से 4 तोला सोना पार

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को विदेश में रहने वाली महिला बताकर पीड़ित से दोस्ती की और भारत में अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल खोलने की योजना साझा की। समाजसेवा के इस कथित प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर उसने वकील को अपने झांसे में ले लिया।
103 करोड़ के फर्जी डीडी से जीता भरोसा
आरोपी ने विश्वास कायम करने के लिए 103 करोड़ रुपए के फर्जी डिमांड ड्राफ्ट (DD) तैयार किए और दावा किया कि यह रकम चैरिटी के लिए भारत लाई जा रही है। इसके बाद क्लियरेंस, टैक्स और आरबीआई अनुमति के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसों की मांग की गई।
दोस्ती पर भरोसा कर वकील ने विभिन्न बैंक खातों में करीब 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।
जब टूटा भरोसा, तब खुला राज
लंबे समय तक कोई फंड या प्रोजेक्ट शुरू नहीं होने पर पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि पूरी साजिश उसी के बैंककर्मी दोस्त ने रची थी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: Fraud News: 3 महीने में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

सावधानी जरूरी
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और बड़े निवेश के झांसे से बचें। किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india