छत्तीसगढ़

Crime News: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ‘मैरिज ब्यूरो’ गैंग का पर्दाफाश, कॉल सेंटर से चल रहा था ठगी का खेल

इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब एसीसीयू (ACCU) की टीम 'म्यूल अकाउंट' (दूसरों के नाम पर खुले बैंक खाते) की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल खाताधारक नहीं, बल्कि कोई और कर रहा है और इनमें 'मैरिज ब्यूरो' के नाम पर भारी रकम जमा कराई जा रही है।

BILASPUR NEWS. शहर में शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश देकर पुलिस ने एक वकील समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी बैंक खातों और फर्जी प्रोफाइल्स के जरिए लोगों से लाखों की ठगी कर रहा था।

ये भी पढ़ें:Crime News: ऑटो में ‘सहेलियों’ ने साफ किया हाथ: शादी से लौट रही महिला के बैग से 4 तोला सोना पार

म्यूल अकाउंट की जांच से खुला राज

​इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब एसीसीयू (ACCU) की टीम ‘म्यूल अकाउंट’ (दूसरों के नाम पर खुले बैंक खाते) की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल खाताधारक नहीं, बल्कि कोई और कर रहा है और इनमें ‘मैरिज ब्यूरो’ के नाम पर भारी रकम जमा कराई जा रही है।

भावनाओं से खिलवाड़ कर करते थे ठगी

​सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य शादी के इच्छुक लोगों को निशाना बनाते थे। वे फर्जी प्रोफाइल बनाकर ग्राहकों से बातचीत करते थे ताकि वे भावनात्मक रूप से उनसे जुड़ जाएं और ब्यूरो पर भरोसा कर लें। एक बार भरोसा होने के बाद, रजिस्ट्रेशन और अन्य सेवाओं के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

बिहार के युवक की शिकायत पर कार्रवाई

​ठगी का शिकार हुए बिहार के एक युवक ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि योग्य लड़की की प्रोफाइल दिलाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये जमा कराए गए, लेकिन पैसे मिलने के बाद उसे कोई प्रोफाइल नहीं दी गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क को ट्रैक किया।

भारी मात्रा में सामान बरामद

​पुलिस की छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर से निम्नलिखित सामान जब्त किया गया है:

​10 कंप्यूटर सेटअप​

70 मोबाइल फोन​20 हजार रुपये नकद

​लाखों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन वाले बैंक खाते।

ये भी पढ़ें:Fraud News: दोस्ती में धोखा: बैंककर्मी ने ‘विदेशी महिला’ बनकर वकील से ठगे 3 करोड़, कैंसर अस्पताल के नाम पर रचा जाल

गिरफ्तार किए गए आरोपी

​पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है:

  1. फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास (40): निवासी चांटीडीह (पेशा: वकील)
  2. महारथी साहू (31): निवासी नवागढ़, जांजगीर-चांपा
  3. तरुणा उर्फ सोनू खरे (40): निवासी चांटीडीह
  4. नीरा बाथम (32): निवासी अशोक नगर, खमतराई

पुलिस की अपील: “किसी भी वैवाहिक संस्था या ब्यूरो को पैसे देने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india