छत्तीसगढ़

Crime News: बिलासपुर में ‘डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक’ का बड़ा खेल: दिल्ली ITC की टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ा 5 लाख का माल

दिल्ली स्थित ITC मुख्यालय को पिछले कुछ समय से बिलासपुर में 'गोल्ड फ्लैक' ब्रांड की नकली सिगरेट सप्लाई होने की गुप्त सूचना मिल रही थी। पुष्टि के लिए टीम के सदस्य बुधवार को शहर पहुंचे और स्थानीय पान ठेलों से सैंपल लिए। जांच में पाया गया कि सिगरेट नकली है। इसके बाद टीम ने जाल बिछाते हुए थोक सप्लायर रोशन चंदानी से संपर्क किया और ग्राहक बनकर बड़ी खेप की डिमांड रखी।

BILASPUR NEWS. न्यायधानी के व्यापार विहार इलाके में नामी ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट खपाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली से आई ITC (Imperial Tobacco Company) की विजिलेंस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये की नकली सिगरेट बरामद की है। इस मामले में एक थोक व्यापारी को हिरासत में लेकर सिविल लाइन पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ऐसे बिछाया गया जाल: दिल्ली की टीम बनी ‘ग्राहक’

​दरअसल, दिल्ली स्थित ITC मुख्यालय को पिछले कुछ समय से बिलासपुर में ‘गोल्ड फ्लैक’ ब्रांड की नकली सिगरेट सप्लाई होने की गुप्त सूचना मिल रही थी। पुष्टि के लिए टीम के सदस्य बुधवार को शहर पहुंचे और स्थानीय पान ठेलों से सैंपल लिए। जांच में पाया गया कि सिगरेट नकली है। इसके बाद टीम ने जाल बिछाते हुए थोक सप्लायर रोशन चंदानी से संपर्क किया और ग्राहक बनकर बड़ी खेप की डिमांड रखी।

दुकान पर छापेमारी और 4 कार्टून बरामद

​सप्लायर ने टीम को महाराणा प्रताप चौक के पास निगम कॉलोनी स्थित अपनी फर्म में बुलाया। जैसे ही टीम वहां पहुंची और स्टॉक की जांच की, सिगरेट के पैकेट और स्टिक ब्रांड के मानकों से पूरी तरह अलग पाए गए। टीम ने तुरंत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके से 4 बड़े कार्टून (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) जब्त किए गए।

रोजाना खप रही थी 2 लाख की नकली सिगरेट

​पूछताछ और जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को यह थोक व्यापारी रोजाना करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा की नकली सिगरेट सप्लाई कर रहा था। नकली सिगरेट की पहचान पैकेट की प्रिंटिंग, होलोग्राम, सुरक्षा कोड और स्वाद से की गई। बताया जा रहा है कि असली और नकली के इस खेल में आम जनता की सेहत के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का बड़ा चूना लगाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान थाने में लगी भीड़

​देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान सिविल लाइन थाने में आरोपी व्यापारी के परिचितों और अन्य कारोबारियों का जमावड़ा लगा रहा। कुछ लोगों द्वारा कार्रवाई को रुकवाने के लिए दबाव बनाने की भी चर्चा रही। टीआई एस.आर. साहू ने बताया कि माल जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच के बाद उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

सावधान! ऐसे करें असली और नकली की पहचान:

​यदि आप भी सिगरेट खरीदते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • पैकेट की प्रिंटिंग: नकली पैकेट की छपाई धुंधली या गहरे रंग की हो सकती है।
  • होलोग्राम: असली पैकेट पर लगा होलोग्राम लाइट में चमकता है और साफ़ दिखता है।
  • लोगो और सुरक्षा कोड: ITC का लोगो और यूनिक सुरक्षा कोड चेक करें।
  • स्टिक की बनावट: असली सिगरेट की स्टिक फिनिशिंग के साथ आती है, जबकि नकली में तंबाकू की क्वालिटी खराब होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india