छत्तीसगढ़

Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे में बिलासपुर का मजदूर परिवार बंधक, गर्भवती महिला के इलाज के लिए पैसे मांगने पर बेरहमी से पिटाई

पुणे निवासी लेबर ठेकेदार भुवनेश्वर राय और सुरेंद्र राय नवंबर 2025 में बिलासपुर आए थे। उन्होंने सुकुलकारी निवासी संतोष महिलांगे, उनकी पत्नी, रिश्तेदार कलाबाई भार्गव और अन्य परिजनों को अच्छे काम और मजदूरी का झांसा दिया। कुछ एडवांस पैसे देकर ठेकेदार पूरे परिवार को पुणे के चांदे गांव ले गया, जहां उनसे मजदूरी कराई जा रही थी।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के मजदूरों को दूसरे राज्यों में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का एक और रूहानी मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सुकुलकारी निवासी एक ही परिवार के कई सदस्यों को महाराष्ट्र के पुणे में बंधक बनाकर रखा गया है। जब परिवार ने एक गर्भवती महिला के इलाज के लिए अपनी मेहनत की मजदूरी मांगी, तो ठेकेदार और उसके गुर्गों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

काम का झांसा देकर ले गया पुणे

​जानकारी के अनुसार, पुणे निवासी लेबर ठेकेदार भुवनेश्वर राय और सुरेंद्र राय नवंबर 2025 में बिलासपुर आए थे। उन्होंने सुकुलकारी निवासी संतोष महिलांगे, उनकी पत्नी, रिश्तेदार कलाबाई भार्गव और अन्य परिजनों को अच्छे काम और मजदूरी का झांसा दिया। कुछ एडवांस पैसे देकर ठेकेदार पूरे परिवार को पुणे के चांदे गांव ले गया, जहां उनसे मजदूरी कराई जा रही थी।

गर्भवती महिला के इलाज पर विवाद

​पीड़ित परिवार के सदस्य दिलकुमार भार्गव ने बताया कि परिवार की एक महिला सदस्य गर्भवती है, जिसे इलाज की सख्त जरूरत थी। जब परिवार ने ठेकेदार से अपने हक की मजदूरी और इलाज के लिए पैसे मांगे, तो ठेकेदार भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में कई लोगों के सिर फट गए हैं।

ससुर को बनाया बंधक, महिला ने भागकर बचाई जान

​विवाद के बाद ठेकेदार ने परिवार के मुखिया संतोष को जबरन कैद कर बंधक बना लिया। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई सहायता न मिलने पर, परिवार की एक महिला सदस्य किसी तरह ठेकेदार के चंगुल से भागकर बिलासपुर पहुंची। यहाँ उसने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।

वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

​सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ठेकेदार और उसके साथी मजदूरों को पीटते और उन पर दबाव बनाते साफ नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस और श्रम विभाग को सूचित कर दिया गया है।

कार्रवाई की तैयारी

बिलासपुर पुलिस अब महाराष्ट्र पुलिस के संपर्क में है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और बंधक बनाए गए श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india