छत्तीसगढ़

Accident News: संबलपुरी ओवरब्रिज पर भीषण टक्कर के बाद आग का कहर: ट्रेलर चालक जिंदा जला

कोयले से लदा एक ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी ओवरब्रिज पर दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद एक ट्रेलर में भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह वाहन के भीतर ही जिंदा जल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोयले से लदा एक ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। टक्कर के बाद लगी आग ने चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india