धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ समाचार, कलानिधि योग देगा लाभ

कलानिधि योग" सहित कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसका विशेष लाभ वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। जानिए आज का विस्तृत राशिफल सभी 12 राशियों के लिए:

आज का पंचांग और ग्रह स्थिति
25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। साथ ही शुक्र और बुध भी मीन राशि में विराजमान रहेंगे जिससे “कलानिधि योग” सहित कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसका विशेष लाभ वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। जानिए आज का विस्तृत राशिफल सभी 12 राशियों के लिए:


मेष राशि (Aries)
आज खर्चे अधिक रहेंगे और मानसिक तनाव बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और अनावश्यक विवादों से बचें। व्यवसाय में लाभदायक डील संभव है।

भाग्य प्रतिशत: 79%
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।


वृषभ राशि (Taurus)
आज आपकी आय में वृद्धि होगी और उन्नति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग से समस्याएं हल होंगी। नौकरी में सराहना मिलेगी और छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।


मिथुन राशि (Gemini)
नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और करियर में शुभ परिणाम मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

भाग्य प्रतिशत: 90%
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।


कर्क राशि (Cancer)
जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। बच्चों के साथ समय बीतेगा और खर्चों पर संयम आवश्यक है।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: शहद युक्त पान देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।


सिंह राशि (Leo)
कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।


कन्या राशि (Virgo)
व्यवहार कुशलता से लाभ होगा। निवेश से लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक मुद्दों से सावधान रहें। धन प्राप्ति के योग हैं।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।


तुला राशि (Libra)
आर्थिक लाभ और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। विदेश से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। नौकरी में अच्छा अवसर मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 92%
उपाय: लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।


वृश्चिक राशि (Scorpio)
प्रभावशाली व्यक्ति से लाभ होगा, लेकिन आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।


धनु राशि (Sagittarius)
कारोबार में सतर्कता जरूरी है। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है।

भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।


मकर राशि (Capricorn)
आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। शिक्षा और संतान से जुड़ी चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

भाग्य प्रतिशत: 77%
उपाय: अन्न का दान करें।


कुंभ राशि (Aquarius)
आर्थिक लाभ और नई शुरुआत के योग हैं। परिवार में विवाद समाप्त होंगे और नौकरी में सफलता मिलेगी।

भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।


मीन राशि (Pisces)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *