Political News raipur: CM साय मिले नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी व पार्षद, सर्वांगीण विकास के मंत्र पर करेंगे कार्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे, पूजा विधानी ने मुलाकात की।

POLITICAL NEWS RAIPUR. नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने है। इसमें प्रदेश में 10 नगर निगम में भाजपा को ही जीत मिली है। महापौर भाजपा के ही होंगे। वहीं पार्षदों की संख्या भी बीजेपी की ज्यादा है। ऐसे में नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान विष्णुदेव साय ने सर्वांगीण विकास का मंत्र दिया।
ये भी पढ़ेंःViral Video:हाईवे पर अचानक आ गया बाघ, थम गई गाड़ियों की रफ्तार, देखें वीडियो
बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे, पूजा विधानी ने मुलाकात की। साथ ही धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा, दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने भी सीएम से मुलाकात की। सीएम साय ने उन्हें नव दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि नगर निगमों की जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर अटूट विश्वास करते हुए पर अपना पूर्ण विश्वास भाजपा पर जताया है और प्रदेश के सभी बड़े शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। आप सभी महापौर की जिम्मेदारी है कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है, जो जनता के हमारी सरकार पर विश्वास को दर्शाता है। यह जीत संगठन के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक के परिश्रम का परिणाम है। अब हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करना है। इसमें महापौर एवं पार्षदों की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े हुए हैं।