धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal (आज का राशिफल) 21 जून 2025 : वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों पर शनिदेव की कृपा, अनफा योग से होगा धन लाभ

कुछ राशियों को अप्रत्याशित धन लाभ और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल कैसा रहेगा।

Horoscope Today 21 June 2025: 21 जून 2025 का राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। आज का दिन वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। आज चंद्रमा और शुक्र मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कलानिधि योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा और मंगल के बीच नवम पंचम योग भी बना है। शनि की दृष्टि से अनफा योग भी बन रहा है। ऐसे शुभ योगों के चलते आज कुछ राशियों को अप्रत्याशित धन लाभ और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Today Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में प्रॉफिट बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पुराने काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
लकी प्रतिशत: 89%


वृषभ राशि (Taurus Today Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और लाभ देने वाला रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी अजनबी से सहायता मिल सकती है। निवेश में सतर्क रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। दोस्तों संग समय बिताएंगे। छोटी यात्रा के योग हैं।

शुभ उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें और पीपल पर जल अर्पित करें।
लकी प्रतिशत: 86%


मिथुन राशि (Gemini Today Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों को आज कई काम एक साथ पूरे करने होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो किसी मित्र से मदद मिलेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

शुभ उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
लकी प्रतिशत: 82%


कर्क राशि (Cancer Today Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ का रहेगा। करियर में रुकावटें दूर होंगी। किसी पुराने तनाव का हल निकलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ उपाय: चींटियों को आटा और शक्कर डालें।
लकी प्रतिशत: 84%


सिंह राशि (Leo Today Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। जोखिम लेने पर लाभ मिलेगा। दोस्तों का साथ रहेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

शुभ उपाय: श्रीगायत्री चालीसा का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 87%


कन्या राशि (Virgo Today Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अप्रत्याशित धन लाभ लाएगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और कई स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
लकी प्रतिशत: 87%


तुला राशि (Libra Today Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में उलझनें आ सकती हैं लेकिन सहयोग भी मिलेगा। बड़ों की सलाह से समस्याएं सुलझेंगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। शाम तक अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ उपाय: गणेश जी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।
लकी प्रतिशत: 84%


वृश्चिक राशि (Scorpio Today Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। शाम का समय कमाई के लिए बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी।

शुभ उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 87%


धनु राशि (Sagittarius Today Horoscope)

धनु राशि वालों को आज करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच से कामयाबी मिलेगी। प्रेम संबंधों में संयम बरतें। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

शुभ उपाय: जल में गुड़ मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं।
लकी प्रतिशत: 89%


मकर राशि (Capricorn Today Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। मानसिक उलझन हो सकती है, लेकिन संयम से काम लें। तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। बच्चों संग अच्छा समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है।

शुभ उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
लकी प्रतिशत: 83%


कुंभ राशि (Aquarius Today Horoscope)

कुंभ राशि के लोगों को आज धैर्य रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उलझनें आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पिता या बड़ों का सहयोग मिलेगा। यात्रा में सावधानी बरतें।

शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 80%


मीन राशि (Pisces Today Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कारोबार में कोई बड़ा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। बच्चों के लिए सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं। परिवार से खुशी की खबर मिलेगी।

शुभ उपाय: घी का दीपक जलाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 90%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *