छत्तीसगढ़

Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपए

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद के लिए पुलिस ने आला अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारियों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए हैं।

BILASPUR NEWS. जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के 5 अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कुल 12 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इन फरार आरोपियों के संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस की ओर से प्रति आरोपी 5,000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद के लिए पुलिस ने आला अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारियों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए हैं।

थानावार फरार आरोपियों की सूची:

​पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

थाना सकरी: प्रशांत तिवारी (30 वर्ष, निवासी काठाकोनी) और रौनक धुर्वे (40 वर्ष, निवासी आसमा सिटी सकरी)।

थाना तोरवा: मोनिस हटकेश्वर, वासू हटकेश्वर, हनी हटकेश्वर (सभी निवासी बापू नगर), पवन कुमार यादव (ग्राम डूंगा, जिला जांजगीर-चांपा) और हिम बहादुर सोनार (निवासी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल)।

थाना कोटा: धार्मिक भाई सवन्नी (निवासी सूरत, गुजरात) और संतोष कुमार पोर्ते (निवासी जेमरा, थाना पाली, जिला कोरबा)।

थाना तखतपुर: परमेश्वर वैष्णव (निवासी जनकपुर रोड, तखतपुर)।

थाना बिल्हा: गुरुजी उर्फ मेवालाल टंडन (55 वर्ष, निवासी बीरगांव, जिला मुंगेली)।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना:

​यदि आपके पास उपरोक्त किसी भी आरोपी के संबंध में कोई जानकारी है, तो आप निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), बिलासपुर: 07752-223330
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर): 94791-93002
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष (Control Room): 07758-228504 / 94791-93099

थाना प्रभारियों के नंबर:

  • सकरी: 94791-91721
  • तोरवा: 94791-93021
  • कोटा: 94791-93028
  • तखतपुर: 94791-93027
  • बिल्हा: 94791-93038

​पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपराधियों को पकड़वाने में सहयोग करें और शहर को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india