Breaking News Bilaspur: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के मौत मामले में अपोलो प्रबंधन पर FIR दर्ज, फर्जी डॉक्टर नरेन्द्र जॉन ने 7 पेशेंट की ली थी जान
अपोलो प्रबंधन के खिलाफ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल के मौत के मामले में FIR दर्ज किया गया है।

BREAKING NEWS BILASPUR. अपोलो प्रबंधन के खिलाफ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल के मौत के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। अपोलो में डॉक्टर रहे फर्जी डॉक्टर नरेन्द्र जॉन ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का ऑपरेशन किया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वहीं फर्जी डॉक्टर ने अन्य 7 पेशेंट का भी ऑपरेशन किया था और उनकी भी जान चली गई थी।
बता दें, आरोपी डॉक्टर ने फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज किया और उनकी लापरवाही ही मौत का कारण बनी। इसकी शिकायत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला ने सरकण्डा थाने में दर्ज कराई। इसके बाद ही आईपीसी की धाना 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच में आरेापी के नाम जन्मतिथि और पिता के नाम तक अलग-अलग पाए गए है। आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के दमोह से उसे पुलिस ने पकड़ा था। एफआईआर में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है। प्रबंधन पर आरोप है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को भर्ती कर इलाज का मौका दिया। इसी गंभीर लापरवाही के वजह से ही मरीज की जान चली गई है। पुलिस अब प्रबंधन की भूमिका भी जांच कर रही है।