Suicide News:नई नवेली दुल्हन ने लगाई फांसी, 3 दिन पहले ही लिए थे सात फेरे, जानिए पूरा मामला
कोटा क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने आत्महत्या कर ली है। शादी को तीन दिन ही हुए थे। उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी और नई नवेली दुल्हन ने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

SUICIDE NEWS BILASPUR. कोटा क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने आत्महत्या कर ली है। शादी को तीन दिन ही हुए थे। उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी और नई नवेली दुल्हन ने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी। ससुराल से आने के बाद मायके में उसने फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें, मामला बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मरने वाली दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना उम्र 23 वर्ष है। जो कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दूल्हा दुआस भैना के साथ हुई थी। शादी के तीसरे दिन वह अपने मायके किसी रस्म के लिए पहुंची। इस दौरान उसने टायलेट में जाकर फांसी लगा ली। मौके से सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी िकवह शादी नहीं करना चाहती है।
जानें पूरा मामला
मृतका का विवाह 15 अप्रैल को हुआ। 16 अप्रैल को लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम को मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए थे। इसी दौरान रात भर अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन फिर वह बाड़ी के पीछे में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आयी तब परिजन उसे देखने गए।
ये भी पढ़ेंः20 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष, तुला और मकर को मिलेगा धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल
टॉयलेट के बाहर से उसे आवाज भी लगाया लेकिन कुछ जवाब नहीं मिला। तब परिजनों ने टॉयलेट के अंदर जाकर देखा तो लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। फिर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस जांच में जुटी है।