Korba News: इंसानियत शर्मसार: कोरबा में मृत गाय को ट्रैक्टर से 2 किलोमीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल होने पर भड़का बजरंग दल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में एक मृत गाय के शव को सम्मानपूर्वक ले जाने के बजाय, उसे ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

KORBA NEWS. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में एक मृत गाय के शव को सम्मानपूर्वक ले जाने के बजाय, उसे ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से मृत गाय को बांधा गया है। ट्रैक्टर पर दो युवक सवार हैं, जो शव को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में गाय का शरीर सड़क पर बुरी तरह रगड़ खाते हुए दिख रहा है, जिसे देखकर लोग इसे बेहद अमानवीय और संवेदनहीन कृत्य बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें:एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान में खूनी वर्चस्व की जंग
बजरंग दल ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बजरंग दल के संयोजक राणा मुखर्जी ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए इसे ‘गौमाता का अपमान’ बताया है। उन्होंने कहा, “इस तरह की क्रूरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मृत पशु के शव को हटाने का एक सम्मानजनक और मानवीय तरीका होना चाहिए था।”
बजरंग दल ने घोषणा की है कि वे इस मामले में कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर से शिकायत करेंगे। संगठन ने मांग की है कि दोषियों की पहचान कर उन पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें:Raighar News: कानून ने दिखाया दम: महिला पुलिस से बदसलूकी पर आरोपी का कोर्ट तक पैदल मार्च
प्रशासन से सवाल
सोशल मीडिया पर भी लोग प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत पशुओं के निस्तारण के लिए नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया? फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।








