Crime News: डॉक्टर के घर से चोरी हुआ 3 लाख का कंगन, रसोईया ही निकली चोर, जानिए पूरा मामला
मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां पर मित्र विहार में डॉक्टर रिया माखीजा अपने घर पर सोने का कंगन रखी थी। जिसमें हीरा जड़ा हुआ था। कुछ दिन पहले ही उनका कंगन गायब हो गया।

CRIME NEWS BILASPUR. डॉक्टर रिया माखीजा के घर से 3 लाख के कंगन चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंगन दो हफ्ते से मिल नहीं रहा था ऐसे में उन्हें शक था कि उनके घर पर काम करने वाली ने ही कंगन चुराया होगा। पुलिस में कंगन चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पुलिस ने कंगन चोरी करने वाली महिला रसोईया के साथ अन्य दो महिलाओं को धर दबोचा है। इनके अलावा दो सराफा व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया है।
बता दें, मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां पर मित्र विहार में डॉक्टर रिया माखीजा अपने घर पर सोने का कंगन रखी थी। जिसमें हीरा जड़ा हुआ था। कुछ दिन पहले ही उनका कंगन गायब हो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी पति ललित माखीजा को भी दी। डॉक्टर रिया माखीजा ने कंगन चोरी करने का शक जताया कि घर में खाना बनाने वाली हेमा ध्रुव ने चोरी की होगी। इसके बाद उन्होंने उससे अपने स्तर पर पूछताछ की लेकिन उसने गोलमोल जवाब दिया।
फिर भी कंगन नहीं मिला तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खाना बनाने वाली हेमा ध्रुव से पूछताछ की। इस पर पहले तो उसने कुछ नहीं बताया पुलिस को भी गोलमोल जवाब देती रही। लेकिन बाद में सख्ती से पूछने पर कंगन चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि दोनों कंगन में से एक को बेचने के लिए अपनी पड़ोसन करूणा राजपूत को दिया औरदूसरे कंगन को प्रीति सिंह राजपूत को दिया था।
पुलिस ने उन दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए बुलाया। करूणा ने एक कंगन को सराफा व्यापारी के पास 45 हजार रुपये में बेच दिया है। वहीं दूसरी महिला ने बताया कि दूसरा कंगन उसने सदर बाजार स्थित संतोषी ज्वेलर्स के पास 65 हजार में गिरवी रखी है। महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुंगेली से सराफा व्यापारी राजकुमार जैन व संतोषी ज्वेलर्स के संजय गांधी को भी पकड़ लिया। उन दोनों से कंगन बरामद कर लिया गया है।